मंदिर निर्माण समिति की बैठक

Published at :26 Sep 2014 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
मंदिर निर्माण समिति की बैठक

नगरऊंटारी. राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर परिसर में मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों की बैठक समिति के अध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के महासचिव नंदलाल प्रसाद ने श्रावणी महोत्सव के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. पूरे सावन माह में दो लाख 41 हजार 45 रुपये आय तथा विभिन्न मदों […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी. राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर परिसर में मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों की बैठक समिति के अध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के महासचिव नंदलाल प्रसाद ने श्रावणी महोत्सव के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. पूरे सावन माह में दो लाख 41 हजार 45 रुपये आय तथा विभिन्न मदों में 1 लाख 34 हजार 701 रुपये व्यय बताया. इस वर्ष श्रावणी महोत्सव में मंदिर निर्माण समिति को 1 लाख 6 हजार 342 रुपये का बचत हुआ. 267 नये सदस्य बनाये गये. सभी सदस्यों व दानदाताओं को आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा देने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola