ePaper

हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड के हाशमी, सावित्री व सुरेश पर प्रतिबंध लगाया

Updated at : 25 Sep 2014 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड के हाशमी, सावित्री व सुरेश पर प्रतिबंध लगाया

रांची : हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड के पूर्व वरीय उपाध्यक्ष एसएम हाशमी, महासचिव सावित्री पूर्ति और कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार पर चार-चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है. तीनों पर हॉकी इंडिया के नियमों के विरुद्ध कार्य करने, अवैध रूप से हॉकी झारखंड का चुनाव कराने और हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त रिटर्निग ऑफिसर आरके श्रीवास्तव […]

विज्ञापन

रांची : हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड के पूर्व वरीय उपाध्यक्ष एसएम हाशमी, महासचिव सावित्री पूर्ति और कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार पर चार-चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है.

तीनों पर हॉकी इंडिया के नियमों के विरुद्ध कार्य करने, अवैध रूप से हॉकी झारखंड का चुनाव कराने और हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त रिटर्निग ऑफिसर आरके श्रीवास्तव को धमकी देने और उनके खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है.

23 सितंबर को फरीदाबाद स्थित हॉकी इंडिया के महासचिव के ऑफिस में हॉकी इंडिया की डिसिप्लेनरी/डिस्प्यूट कमेटी की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. इस प्रतिबंध के बाद तीनों 23 सितंबर 2014 से 22 सितंबर 2018 तक हॉकी इंडिया या हॉकी इंडिया के किसी सदस्य संस्था या हॉकी इंडिया द्वारा स्वीकृत किसी भी तरह के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे.

18 सितंबर को हॉकी झारखंड की एजीएम और चुनाव के बाद हॉकी इंडिया ने तीनों को 23 सितंबर को उक्त बैठक के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन बैठक में सिर्फ सावित्री पूर्ति ही उपस्थित हुई. एसएम हाशमी और सुरेश कुमार ने बैठक में भाग नहीं लेने का फैसला किया.

चार साल का प्रतिबंध लगाये जाने के बाद तीनों के पास चेयरमैन ऑफ द हॉकी इंडिया मेंबर्स ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटी के समक्ष हॉकी इंडिया के उक्त निर्णय को 30 दिन के अंदर चुनौती देने का मौका होगा.

यह एकतरफा फैसला है. फैसले से काफी तकलीफ पहुंची है. यह पूरी तरह हिटलरशाही है. इस फैसले के खिलाफ मैं आइओए की एथिक्स कमेटी, झारखंड व दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करूंगा.

एसएम हाशमी

हॉकी इंडिया द्वारा मुझे चार साल के लिए बैन किये जाने के फैसले को मैं कोर्ट में चुनौती दूंगी. यह पूरी तरह एक पक्षीय फैसला है. मैंने हॉकी के लिए काफी कुछ किया है और आगे भी लड़ती रहूंगी.

सावित्री पूर्ति

वर्ष 2009 से हॉकी इंडिया की नजर हॉकी झारखंड पर थी. फिलहाल चुनाव संबंधी मामला न्यायालय में लंबित है. अब इस बैन के फैसले को भी हम कोर्ट में चुनौती देंगे.

सुरेश कुमार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola