रांची : जगन्नाथपुर मंदिर के पहाड़ पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : जगन्नाथपुर मंदिर के पहाड़ पर अवैध रूप से किये जा रहे भवन निर्माण को शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया गया. जगन्नाथपुर मंदिर निर्माता के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी और झारखंड सेनानी कोष के सदस्य लाल प्रवीर नाथ शाहदेव ने बताया कि मंदिर के खतियानी सेवकों द्वारा निर्माण को ध्वस्त किया गया है. इस अभियान में […]
विज्ञापन
रांची : जगन्नाथपुर मंदिर के पहाड़ पर अवैध रूप से किये जा रहे भवन निर्माण को शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया गया. जगन्नाथपुर मंदिर निर्माता के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी और झारखंड सेनानी कोष के सदस्य लाल प्रवीर नाथ शाहदेव ने बताया कि मंदिर के खतियानी सेवकों द्वारा निर्माण को ध्वस्त किया गया है. इस अभियान में धुर्वा थाना व एचइसी नगर प्रशासन विभाग का भी सहयोग लिया गया.
श्री शाहदेव ने कहा कि झारखंड का ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक स्थल जगन्नाथपुर मंदिर की भूमि का अतिक्रमण लंबे समय से किया जाता रहा है. इस संदर्भ में न्यायालय, जिला प्रशासन, थाना और मुख्यमंत्री को पत्राचार कर मंदिर की भूमि का सीमांकन कराने और अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया जाता रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द जगन्नाथपुर मंदिर का सीमांकन कराया जो, ताकि मंदिर की जमीन काे बचाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










