CM हेमंत ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं भोले शंकर

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में मत्था टेका और बाबा भोलेनाथ से राज्य के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने राज्य वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने भोले बाबा की जय-जय और हर हर महादेव के जयकारे के बीच मंदिर परिसर से […]
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में मत्था टेका और बाबा भोलेनाथ से राज्य के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने राज्य वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने भोले बाबा की जय-जय और हर हर महादेव के जयकारे के बीच मंदिर परिसर से भव्य शिव बारात और जीवंत झांकियों को परंपरागत और विधिवत तरीके से विदा किया.
मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं. लोगों की सभी मनोकामनाओं को भोले शंकर पूरा करते हैं. मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और शिव बारात आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




