ePaper

Ranchi : बुढ़मू में खाली पड़े मकान में मिली युवती की लाश, हत्या या...

Updated at : 20 Feb 2020 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi : बुढ़मू में खाली पड़े मकान में मिली युवती की लाश, हत्या या...

बुढ़मू : झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार सुबह एक खाली मकान में एक महिला का शव मिला. बुढ़मू थाना क्षेत्र के मुरवे गांव में बुढ़मू-मांडर मुख्य मार्ग के किनारे जुगना मुंडा के खाली पड़े मकान में मिले शव की पहचान मुरवे निवासी जलेश्वर मुंडा की पत्नी बसंती केरकेट्टा (27) के रूप में हुई है. […]

विज्ञापन

बुढ़मू : झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार सुबह एक खाली मकान में एक महिला का शव मिला. बुढ़मू थाना क्षेत्र के मुरवे गांव में बुढ़मू-मांडर मुख्य मार्ग के किनारे जुगना मुंडा के खाली पड़े मकान में मिले शव की पहचान मुरवे निवासी जलेश्वर मुंडा की पत्नी बसंती केरकेट्टा (27) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, जलेश्वर के चाचा गोकुल मुंडा अपने घर से सरना चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान जुगना मुंडा के खाली मकान में एक युवती को औंधा लेटा देखा. आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर जब सामने जाकर देखा, तो पाया कि यह तो उनके भतीजे की पत्नी है. परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना मृतका के मायका और बुढ़मू पुलिस को दी.

सूचना पाकर थाना प्रभारी सिद्धेश्वर महथा दल-बल के साथ वहां पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. शव देखने से प्रतीत होता है कि युवती को पहले बुरी तरह से पीटा गया है. उसके बाद गला दबाकर हत्या करके शव को यहां फेंक दिया गया.

जलेश्वर मुंडा ने कहा है कि उसकी पत्नी बंसती केरकेट्टा की मंगलवार शाम करीब 4 बजे मक्का पिपराटोली स्थित मायका जाने के लिए निकली थी. वहीं, मृतका की मां सावित्री देवी ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी ने दोपहर में फोन किया था, लेकिन यह नहीं बताया कि वह घर आ रही है. यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि अवैध संबंध में यह हत्या हुई हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola