Jharkhand Weather Alert! कई जिलों में बारिश का अनुमान, कुछ जगहों पर वज्रपात की चेतावनी

रांची : झारखंड में एकबार फिर मौसम करवट लेने वाला है. कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग की मानें तो 21, 22 और 23 फरवरी को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि तापमान में गिरावट का अनुमान नहीं है. बिरसा […]
रांची : झारखंड में एकबार फिर मौसम करवट लेने वाला है. कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग की मानें तो 21, 22 और 23 फरवरी को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि तापमान में गिरावट का अनुमान नहीं है.
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य के कई जिलों में 21 से 25 फरवरी तक हल्की बारिश होगी और सामान्यत: मौसम शुष्क रहेगा. 21 फरवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में एक दो स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं, 22 और 23 फरवरी को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ आदि जगहों पर हल्की बारिश होने की आशंका है.
24 और 25 फरवरी को भी कई जिलों में हल्के दर्जे की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. कई जगहों पर वज्रपाल की संभावना भी व्यक्त की गयी है. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 20 फरवरी से ही इन जगहों पर बादल छाये रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




