नामकुम : जामचुंआ और बुदरी में पोस्ते की फसल नष्ट
Updated at : 17 Feb 2020 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

अभियान में नामकुम पुलिस व सैट के जवान थे शामिल नामकुम : पुलिस अभियान चला कर जंगलों में लगी पोस्ते की फसल नष्ट करने में जुटी है. इस क्रम में पुलिस ने रविवार को भी थाना क्षेत्र के जामचुंआ व बुदरी गांव के जंगल में लगी प्रतिबंधित पोस्ते की फसल को नष्ट किया. इंस्पेक्टर प्रवीण […]
विज्ञापन
अभियान में नामकुम पुलिस व सैट के जवान थे शामिल
नामकुम : पुलिस अभियान चला कर जंगलों में लगी पोस्ते की फसल नष्ट करने में जुटी है. इस क्रम में पुलिस ने रविवार को भी थाना क्षेत्र के जामचुंआ व बुदरी गांव के जंगल में लगी प्रतिबंधित पोस्ते की फसल को नष्ट किया. इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सुबह छह बजे पुलिस व सैट के जवान जंगल में पहुंचे. पोस्ते की लहलहा रही फसल को नष्ट कर दिया.
इंस्पेक्टर ने बताया कि यह अभियान 15 दिनों से चल रहा है. प्रत्येक दिन चार से पांच एकड़ में लगी पोस्ते की फसल नष्ट की जा रही है. अब तक सरईटोली, सोगोद, बुदरी, हुआंगहातु व हेसापीढ़ी प्रतिबंधित पोस्ते की फसल नष्ट की गयी है. उन्होंने बताया कि पुलिस ग्रामीणों से मिल कर प्रतिबंधित पोस्ते की खेती करने वालों की पहचान में जुटी है. रविवार को अभियान में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार पांडेय, सहदेव महतो सहित जिला बल व सैट के जवान शामिल थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




