चेतावनी के बाद 80 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर किया

Updated at : 16 Feb 2020 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
चेतावनी के बाद 80 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर किया

रांची : विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसओआर) मीना ने शनिवार को वार्ड नंबर 28 से 34 तक के राशन डीलरों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि डुप्लीकेट यूआइडी एवं अर्हता नहीं रखने वाले राशन कार्डधारियों को अविलंब राशन कार्ड सरेंडर करायें. अगर ऐसे राशन कार्ड का सरेंडर 25 फरवरी तक नहीं […]

विज्ञापन

रांची : विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसओआर) मीना ने शनिवार को वार्ड नंबर 28 से 34 तक के राशन डीलरों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि डुप्लीकेट यूआइडी एवं अर्हता नहीं रखने वाले राशन कार्डधारियों को अविलंब राशन कार्ड सरेंडर करायें. अगर ऐसे राशन कार्ड का सरेंडर 25 फरवरी तक नहीं कराया गया और जांच में यह बात साबित होती है कि गलत लाभुकों को कार्ड आवंटित किया गया है, तो इन कार्डधारियों पर कार्रवाई की जायेगी.

राशन डीलरों को सख्त चेतावनी देने के बाद शनिवार की देर शाम तक 80 लोगों ने अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दिया. बैठक में सहायक जिला अापूर्ति पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंह, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कु सिंह व पणन पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola