आज नामकुम ग्रिड को अपग्रेड किया जायेगा, दो घंटे गुल रहेगी बिजली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : नामकुम ग्रिड के 132-33 केवी ग्रिड सब स्टेशन में बिजली उपकरणों को बदले जाने के कारण रविवार को मेगा पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण दो घंटे तक दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. राजधानी में करीब 35 मेगावाट कम बिजली उपलब्ध होगी. अपग्रेडेशन कार्य के चलते 33 केवी […]
विज्ञापन
रांची : नामकुम ग्रिड के 132-33 केवी ग्रिड सब स्टेशन में बिजली उपकरणों को बदले जाने के कारण रविवार को मेगा पावर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण दो घंटे तक दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. राजधानी में करीब 35 मेगावाट कम बिजली उपलब्ध होगी. अपग्रेडेशन कार्य के चलते 33 केवी नामकुम, चुटिया, खेलगांव, टाटीसिलवे, कुसई, मेन रोड, कोकर फीडर पूरी तरह से बंद रहेगा. इस फीडर से संबंधित मेन रोड, लालपुर, बूटी मोड़, बरियातू व मोरहाबादी में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी.
संचरण अंचल के उपमहाप्रबंधक ने बताया कि केंद्र सरकार के पावर सिस्टम डेवलपमेंट फंड (पीएसडीएफ) के तहत ग्रिडों के अपग्रेडेशन का कार्य पूरा किया जा रहा है. इस दौरान हटिया वन ग्रिड में ट्रांसफॉर्मर नंबर वन को निर्धारित अवधि तक बंद रखा जायेगा.
वहीं कुछ इलाकों में लोड शेडिंग के जरिये बाधित आपूर्ति की जायेगी. इस दौरान शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 18003456570 पर कॉल कर अपनी परेशानी दर्ज करा सकते हैं. गौरतलब है कि शनिवार को भी कम बिजली सप्लाई के चलते राजधानी के एक बड़े इलाके में दो से तीन घंटे की लोड शेडिंग की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










