ePaper

कल बाबूलाल मरांडी की होगी घर वापसी, झाविमो का होगा भाजपा में विलय, दो घंटे रांची में रहेंगे शाह

Updated at : 16 Feb 2020 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
कल बाबूलाल मरांडी की होगी घर वापसी, झाविमो का होगा भाजपा में विलय, दो घंटे रांची में रहेंगे शाह

रांची : झाविमो में भाजपा का विलय 17 फरवरी को होना है. इस दिन झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पदाधिकारियों के साथ भाजपा में विलय करेंगे. इसको लेकर धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान (प्रभात तारा मैदान) मे जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. प्रदेश भाजपा की ओर से भव्य मंच व पंडाल का निर्माण […]

विज्ञापन

रांची : झाविमो में भाजपा का विलय 17 फरवरी को होना है. इस दिन झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पदाधिकारियों के साथ भाजपा में विलय करेंगे. इसको लेकर धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान (प्रभात तारा मैदान) मे जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. प्रदेश भाजपा की ओर से भव्य मंच व पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. भाजपा-झाविमो की ओर से राजधानी रांची चौक-चौराहों पर पोस्टर लगाये गये हैं.

महामिलन समारोह के इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नेड्डा व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर मौजूद रहेंगे. अमित शाह 17 फरवरी को दिन के लगभग 12.30 बजे रांची पहुंचेंगे. एक बजे के करीब कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. दिन के 2.30 बजे वापस दिल्ली लौट जायेंगे. इधर ओम माथुर 16 फरवरी को रांची पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola