रांची : असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार 17 से
Updated at : 13 Feb 2020 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य के विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर (बैकलॉग) में नियुक्ति के लिए जेपीएससी द्वारा 17 फरवरी 2020 से साक्षात्कार लिया जायेगा. साक्षात्कार 20 फरवरी 2020 तक चलेगा. प्रथम चरण में आयोग ने बॉटनी विषय के रिक्त 32 पदों के लिए साक्षात्कार 17 फरवरी से लेने का निर्णय लिया है. इसी प्रकार, अंग्रेजी विषय के […]
विज्ञापन
रांची : राज्य के विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर (बैकलॉग) में नियुक्ति के लिए जेपीएससी द्वारा 17 फरवरी 2020 से साक्षात्कार लिया जायेगा.
साक्षात्कार 20 फरवरी 2020 तक चलेगा. प्रथम चरण में आयोग ने बॉटनी विषय के रिक्त 32 पदों के लिए साक्षात्कार 17 फरवरी से लेने का निर्णय लिया है.
इसी प्रकार, अंग्रेजी विषय के लिए साक्षात्कार 17 व 18 फरवरी को लिया जायेगा. इस विषय में 71 पद रिक्त हैं. भौतिकी विषय का साक्षात्कार 18 फरवरी को लिया जायेगा. इस विषय में 26 पद रिक्त हैं. भूगर्भशास्त्र विषय के लिए साक्षात्कार 19 फरवरी को लिया जायेगा. इस विषय में आठ पद रिक्त हैं. रसायनशास्त्र विषय के लिए साक्षात्कार 19 फरवरी को लिया जायेगा. इस विषय में 33 पद रिक्त हैं. मनोविज्ञान विषय के लिए साक्षात्कार 20 फरवरी को लिये जायेंगे.
इस विषय में 25 पद रिक्त हैं. बांग्ला विषय के रिक्त 20 पदों के लिए साक्षात्कार 20 फरवरी को लिया जायेगा. जिन उम्मीदवारों का ई-कॉल लेटर डाउनलोड नहीं हो रहा है, वे 14 फरवरी 2020 तक आयोग कार्यालय से संपर्क कर ई-कॉल लेटर प्राप्त कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




