भाजपा में मंथन : झारखंड को यूं ही नहीं छोड़नेवाले हैं
Updated at : 10 Feb 2020 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा : हेमंत सरकार में अपराध बढ़ा, राज्य का हाल भगवान भरोसे रांची : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा है कि झारखंड को यूं ही नहीं छोड़ने वाले है़ं यह राज्य अब भगवान भरोसे हो गया है़ शासन नाम की चीज नहीं है़ संगठित और असंगठित अपराध बढ़ा है़ […]
विज्ञापन
राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा : हेमंत सरकार में अपराध बढ़ा, राज्य का हाल भगवान भरोसे
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा है कि झारखंड को यूं ही नहीं छोड़ने वाले है़ं यह राज्य अब भगवान भरोसे हो गया है़ शासन नाम की चीज नहीं है़
संगठित और असंगठित अपराध बढ़ा है़ देश के इतिहास में पहली बार इस तरह आदिवासियों का नरसंहार हो रहा है़ भाजपा संघर्ष करेगी़ इस राज्य के लोगों के लिए लड़ेगी़ श्री सिंह पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में भय का वातावरण है़ निर्दोष आदिवासी मारे जा रहे हैं और मुख्यमंत्री बोलते हैं कि मारने वाले भी अपने, मरनेवाले भी अपने है़ं सरकार की नीयत में खोट है़ पहले कैबिनेट में देशद्रोह के आरोपियों को मुक्त किया जाता है़ अपराधियों पर वोट बैंक के तराजू पर अपना-पराया देख कर कार्रवाई हाेती है़ ऐसे में कानून व्यवस्था बहाल नहीं हो सकती है़
नक्सलवाद बढ़ा है़ अब लोग रात मेें निकलने से डरते है़ं श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की मांग है कि आदिवासी नरसंहार सहित दूसरे मामले में दोषियों पर कार्रवाई हो़ कानून का राज स्थापित हो़ हेमंत सोरेन सरकार विकास की बात करते थे, लेकिन उस दिशा में सरकार काम नहीं कर रही है़ कृषि आशीर्वाद योजना बंद करने पर बात हो रही है़ किसान दर-दर भटक रहे है़ं किसानों की ऋण माफी की बात ये करते हैं, लेकिन उस दिशा में कुछ नहीं हो रहा़
बेरोजगारी भत्ता के नाम पर वोट ले लिया, लेकिन युवा इंतजार कर रहे है़ं यह सरकार अपने वादों को शीघ्र पूरा करे़ श्री सिंह ने कहा कि रघुवर दास की सरकार ने ऐतिहासिक काम किया़ रघुवर सरकार के काम पर हमें गर्व है़ नक्सलवाद खत्म हुआ, नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम हुआ, विकास कार्य में तेजी आयी़ पांच वर्षों तक राज्य में सुशासन आया़ मौके पर पार्टी विधायक विरंची नारायण और उपाध्यक्ष आदित्य साहू भी मौजूद थे़
रांची : पदाधिकारियों ने लिया फीडबैक, दिया टास्क
रांची : विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा संगठन को मजबूत करने में जुट गयी है़ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष रांची पहुंचे है़
भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने विधानसभा में मिली शिकस्त के कारण ढूंढ़े चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशियों से संगठन और चुनावी हालात का फीडबैक लिया़ इसके साथ विधायकों से भी पूरे राजनीतिक हालात की जानकारी ली़ चुनाव के दौरान सांगठनिक परेशानी से लेकर मुद्दों पर बात हुई़ विधायकों ने बताया कि किस तरह यूपीए के गठबंधन के कारण ज्यादा वोट ला कर भी हार का सामना करना पड़ा़ केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश के विधायक व नेताओं से संगठन को मजबूत करने के सुझाव पूछे़ सांगठनिक फेरबदल को लेकर भी चर्चा हुई विधायकों से राज्य में यूपीए की सरकार बनने के इंपैक्ट पर बात हुई
नेताओं से पूछा गया कि अगले पांच वर्ष में इसका क्या असर होनेवाला है़ इसके साथ पार्टी किस तरह की रणनीति तय करे़ भाजपा नये प्रदेश अध्यक्ष व प्रतिपक्ष के नेता के चुनाव की ओर बढ़ी है़ विधायकों और प्रत्याशियों से इस बाबत नाम पूछे गये़ केंद्रीय नेताओं ने संगठन को ग्रास रूट पर मजबूत करने की बात की़ अरुण सिंह व बीएल संतोष ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारी जिला में प्रवास कर सांगठनिक काम देखेंगे़ मंडल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी करेंगे़ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी बैठक में शामिल हुए़
संगठन को सशक्त बनायेंगे चुनाव में हार के कारण तो हैं
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश के नेताओं के साथ संगठन को लेकर चर्चा हुई है़ संगठन को सशक्त-प्रभावशाली बनाया जायेगा़ संगठन का विस्तार किया जायेगा़ मंडल व बूथ में पार्टी को सशक्त करनेवाली कमेटी फरवरी तक बनेगी़ यह पूछने पर कि भाजपा 65 पार का लक्ष्य रख रही थी, क्या इस परिणाम की उम्मीद थी
उन्होंने कहा कि हमारा वोट बढ़ा है़ विरोधियों ने बेमेल और नीति विहीन गठबंधन बनाया़ भ्रम फैला कर और झूठे वादे किये गये़ श्री सिंह ने कहा कि चुनाव में हार के कुछ ना कुछ तो कारण रहते ही है़ं हम उन कारणों का पता लगा कर सीख लेंगे़ दिल्ली चुनाव पर कहा कि अभी एग्जिट पोल आ रहा है, एक्जेक्ट पोल कुछ और होगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




