रांची : पांचवें दिन भी बंद रही खादगढ़ा सब्जी मंडी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : खादगढ़ा सब्जी मंडी के दुकानदारों ने लगातार पांचवें दिन अपनी दुकानें बंद रखीं. इस दौरान दुकानदारों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की व निगम से खुद मार्केट का शुल्क वसूलने का आग्रह किया. इधर, दुकानदारों के आंदोलन को देखते हुए नगर निगम ने इसका समाधान करने के लिए दो दिनों का समय मांगा […]
विज्ञापन
रांची : खादगढ़ा सब्जी मंडी के दुकानदारों ने लगातार पांचवें दिन अपनी दुकानें बंद रखीं. इस दौरान दुकानदारों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की व निगम से खुद मार्केट का शुल्क वसूलने का आग्रह किया.
इधर, दुकानदारों के आंदोलन को देखते हुए नगर निगम ने इसका समाधान करने के लिए दो दिनों का समय मांगा है. वहीं, दुकानदारों ने सोमवार तक दुकानें बंद रखने की घोषणा की है. सब्जी बाजार बंद रहने से इस क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है. रातू रोड, किशोरगंज, मधुकम, हरमू रोड सहित आसपास के लोगों को सब्जी खरीदने के लिए नागाबाबा खटाल सब्जी मंडी जाना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










