अभी और चुभेगा कांटाटोली का कांटा निर्माण शुरू होने में लगेगा समय

Updated at : 09 Feb 2020 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
अभी और चुभेगा कांटाटोली का कांटा निर्माण शुरू होने में लगेगा समय

रांची : कांटाटोली फ्लाइओवर के रिवाइज्ड एस्टीमेट को अब तक तकनीकी मंजूरी नहीं मिली है. इस कारण 11 फरवरी को हेमंत सरकार की कैबिनेट की बैठक में फ्लाइओवर का निर्माण जारी रखने पर विचार नहीं किया जा सकेगा. रिवाइज्ड एस्टीमेट को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही फ्लाइओवर का काम आगे बढ़ेगा. फिलहाल, कांटाटोली […]

विज्ञापन
रांची : कांटाटोली फ्लाइओवर के रिवाइज्ड एस्टीमेट को अब तक तकनीकी मंजूरी नहीं मिली है. इस कारण 11 फरवरी को हेमंत सरकार की कैबिनेट की बैठक में फ्लाइओवर का निर्माण जारी रखने पर विचार नहीं किया जा सकेगा.
रिवाइज्ड एस्टीमेट को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही फ्लाइओवर का काम आगे बढ़ेगा. फिलहाल, कांटाटोली फ्लाइओवर के निर्माण का कार्य पूरी तरह ठप है. फ्लाइओवर के लिए कुल 19 पिलर का निर्माण होना है, जिसमें अब तक केवल दो पिलर ही कुछ लंबाई तक खड़े हो सके हैं. राशि समाप्त हो जाने की वजह से पिछले पांच महीने से निर्माण कार्य बंद है.
नगर विकास विभाग ने कांटाटोली फ्लाइओवर का रिवाइज्ड एस्टीमेट पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ की अध्यक्षतावाली तकनीकी समिति को दे दिया है. समिति के कहने पर नगर विकास विभाग ने आइआइटी मुंबई से एस्टीमेट का मूल्यांकन कराया था. मूल्यांकन के बाद समिति द्वारा तकनीकी स्वीकृति दी जानी है. इधर, हाल ही में राज्य सरकार ने पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ (अभियंता प्रमुख) को निलंबित कर दिया है. इस कारण एस्टीमेट को तकनीकी स्वीकृति प्रदान करने की कार्यवाही रुक गयी है.
फ्लाइओवर के रिवाइज्ड एस्टीमेट को अब तक तकनीकी मंजूरी नहीं
राशि समाप्त, पांच माह से बंद है निर्माण कार्य
40 से बढ़ कर 86 करोड़ का हुआ एस्टीमेट
कांटाटोली फ्लाइओवर का रिवाइज्ड एस्टीमेट लगभग 86 करोड़ रुपये का बनाया गया है. पूर्व में योजना पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किये जाने थे, लेकिन डीपीआर में उल्लेखित मूल राशि में संशोधन कर 100 प्रतिशत से अधिक राशि बढ़ायी गयी है.
मूल डीपीआर की डिजाइन में भी कई परिवर्तन किये गये हैं. पुल की लंबाई 905 मीटर से बढ़ा कर 1250 मीटर की गयी है. कांटाटोली फ्लाइओवर में हो रही पाइलिंग की लंबाई पूर्व में 1580 मीटर थी, जिसे बढ़ाकर 1700 मीटर कर दी गयी है. ओपेन फाउंडेशन के स्थान पर पाइल फाउंडेशन का प्रावधान किया गया है. साथ ही पाइपर कैप की लंबाई में भी वृद्धि का प्रावधान किया गया है.
सर्विस रोड का काम पूरा
कांटाटोली फ्लाइओवर निर्माण के मद्देनजर सर्विस रोड का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. कांटाटोली चौक के पास कुछ एरिया को छोड़ कर चौराहे के दोनों ओर सर्विस रोड का काम पूरा कर लिया गया है. इससे राहगीरों को काफी सहूलियत हो रही है. ट्रैफिक जाम की स्थिति भी कम बन रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola