रांची : सांसद पोद्दार ने दिया नेशनल काउंसिल फॉर वेस्ट मैनेजमेंट के गठन का प्रस्ताव

Updated at : 08 Feb 2020 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सांसद पोद्दार ने दिया नेशनल काउंसिल फॉर वेस्ट मैनेजमेंट के गठन का प्रस्ताव

रांची : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने शुक्रवार को राज्यसभा में नेशनल काउंसिल फॉर वेस्ट मैनेजमेंट बिल 2020 पेश किया़ सांसद ने नेशनल काउंसिल फॉर वेस्ट मैनेजमेंट के गठन का प्रस्ताव दिया़ विधेयक पेश करते हुए सांसद श्री पोद्दार ने कहा कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या के साथ इज ऑफ लीविंग और स्वस्थ भारत जैसे […]

विज्ञापन
रांची : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने शुक्रवार को राज्यसभा में नेशनल काउंसिल फॉर वेस्ट मैनेजमेंट बिल 2020 पेश किया़ सांसद ने नेशनल काउंसिल फॉर वेस्ट मैनेजमेंट के गठन का प्रस्ताव दिया़
विधेयक पेश करते हुए सांसद श्री पोद्दार ने कहा कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या के साथ इज ऑफ लीविंग और स्वस्थ भारत जैसे लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए यह आवश्यक हो जाता है कि हम जो कचरा सृजित करे़ं उसका समुचित प्रबंधन हो़ हमारे द्वारा निर्मित कचरे की मात्रा में वृद्धि हो रही है़ ये कचरा घरेलु भी है, मेडिकल, बायो, इंडस्ट्रियल, ई वेस्ट आदि भी है़
अगर इनके निबटान का प्रभावी प्रबंधन नहीं अपनाया गया, तो यह पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन सकता है़ सांसद श्री पोद्दार ने कहा कि देश का पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर वेस्ट मैनेजमेंट से सम्बंधित गतिविधियों का संचालन करता है़ मौजूदा वेस्ट मैनेजमेंट और डिस्पोजल मैकेनिज्म की सबसे बड़ी बाधा वेस्ट मैनेजमेंट की ऐसी समुचित और प्रभावी प्रणाली का अभाव है़ इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक काउंसिल का गठन होना चाहिए़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola