रांची के रातू में 500 रुपये के लिए पड़ोसी को गोली मारी

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में महज 500 रुपये के लिए दो लोगों ने अपने पड़ोसी को गोली मार दी. मामला रांची के रातू थाना क्षेत्र का है. बुधवार की रात करीब 11:30 बजे रातू के सिमलिया निवासी अयान अंसारी (22) को उसके दो पड़ोसियों ने गोली मार दी. गोली उसके पेट में लगी. […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में महज 500 रुपये के लिए दो लोगों ने अपने पड़ोसी को गोली मार दी. मामला रांची के रातू थाना क्षेत्र का है. बुधवार की रात करीब 11:30 बजे रातू के सिमलिया निवासी अयान अंसारी (22) को उसके दो पड़ोसियों ने गोली मार दी. गोली उसके पेट में लगी.
बताया गया है कि रातू थाना क्षेत्र के हाजी चौक के पास अयान नामक युवक से उसके पड़ोसियों मुस्तफा रजा और महफूज अंसारी ने 500 रुपये की रंगदारी मांगी. इन्कार करने पर दोनों ने मिलकर अयान के पेट में गोली मार दी. सूचना मिलते ही रातू के थाना प्रभारी ने अयान को अस्पताल में भर्ती करवाया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके पेट से गोली निकाली. अब अयान की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. अयान को गोली मारने वाले मुस्तफा के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




