रांची : वसूली के खिलाफ बंद रहीं खादगढ़ा सब्जी मंडी की 300 से अधिक दुकानें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ एकजुट हुए दुकानदार दुकानदारों ने ठेकेदार पर दोगुनी राशि वसूलने का लगाया आरोप रांची : रातू रोड स्थित खादगढ़ा सब्जी मंडी के ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ मंगलवार को मंडी के 300 से अधिक दुकानदार एकजुट हो गये. दुकानदारों ने ठेकेदार द्वारा मनमाना वसूली करने का विरोध करते हुए सभी […]
विज्ञापन
ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ एकजुट हुए दुकानदार
दुकानदारों ने ठेकेदार पर दोगुनी राशि वसूलने का लगाया आरोप
रांची : रातू रोड स्थित खादगढ़ा सब्जी मंडी के ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ मंगलवार को मंडी के 300 से अधिक दुकानदार एकजुट हो गये. दुकानदारों ने ठेकेदार द्वारा मनमाना वसूली करने का विरोध करते हुए सभी दुकानें बंद कर दी. दुकानदारों ने कहा कि ठेकेदार की मनमानी से सभी त्रस्त हैं. निगम की शर्तों के अनुसार, एक दुकान से प्रतिदिन 15 रुपये व माल पर प्रति टोकरी सात रुपये लेने का प्रावधान किया गया है, लेकिन ठेकेदार के लोग दोगुनी राशि की वसूली कर रहे हैं.
ऐसे में निगम ठेकेदार के बजाय खुद से यहां वसूली शुरू करवाये. दुकानदारों ने कहा कि जब तक नगर निगम ठेकेदार का ठेका समाप्त नहीं करता है, तब तक दुकानें बंद रहेंगी. इधर, सब्जी दुकानें बंद रहने से खादगढ़ा, किशोरगंज, चूना भट्ठा, रातू रोड व हरमू रोड के लोगों को सब्जी खरीदने के लिए नागा बाबा खटाल सब्जी मंडी का रुख करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










