खलारी सीमेंट फैक्टरी फिर बंद होने के कगार पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2020 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : खलारी सीमेंट फैक्टरी एक बार फिर बंद होने के कगार पर है. कारखाना प्रबंधन के निर्देश पर मंगलवार को कामगारों का अाधिकारिक अटेंडेंस नहीं बना. कामगारों का नाम सादे कागज पर ही लिख लिया गया. बताया जा रहा है कि सोमवार रात में ही कारखाना बंद की नोटिस लगाने की तैयारी थी. परंतु […]
विज्ञापन
खलारी : खलारी सीमेंट फैक्टरी एक बार फिर बंद होने के कगार पर है. कारखाना प्रबंधन के निर्देश पर मंगलवार को कामगारों का अाधिकारिक अटेंडेंस नहीं बना. कामगारों का नाम सादे कागज पर ही लिख लिया गया. बताया जा रहा है कि सोमवार रात में ही कारखाना बंद की नोटिस लगाने की तैयारी थी. परंतु यूनियन नेताओं की पहल पर नोटिस नहीं लगी. मंगलवार को ड्यूटी करने पहुंचे कामगार ऊहापोह की स्थिति में रहे.
बकाया वेतन को लेकर जीएम से मिले कामगार
ज्ञात हो कि कामगारों का दिसंबर व जनवरी माह का वेतन बकाया है. सोमवार को वेतन की मांग को लेकर कामगार महाप्रबंधक जेपी सिन्हा से मिले. जीएम ने कहा कि वे इसकी जानकारी रांची मुख्यालय को दे देंगे.
वेतन मिलने का आश्वासन नहीं मिलने से नाराज कुछ कामगारों ने वहां नाराजगी प्रकट की. इस घटना को प्रबंधन द्वारा कारखाना बंद करने के निर्णय से भी जोड़ कर देखा जा रहा है. वैसे मंगलवार को सभी कामगार निर्धारित समय से ड्यूटी पर गये व समय पूरा कर लौटे.
इधर, कारखाना को लेकर उपजे हालात को ले इंटक नेता राजन सिंह राजा कामगारों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जीएम जेपी सिन्हा से मिले. राजन सिंह ने बताया कि यूनियन पदाधिकारी एक-दो दिनों में रांची मुख्यालय जाकर चेयरमैन से बात करेंगे. उधर, फैक्टरी के प्रबंध निदेशक संजय रूंगटा ने मोबाइल पर कहा कि वे कारखाना बंद कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




