ePaper

रांची : आज आधे शहर को नहीं मिलेगा पानी

Updated at : 03 Feb 2020 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आज आधे शहर को नहीं मिलेगा पानी

रांची : सोमवार को आधे शहर में जलापूर्ति नहीं हाेगी. रुक्का प्लांट की हेडर पाइपलाइन के मरम्मत कार्य की वजह से रातू रोड, मोरहाबादी, कोकर, जिला स्कूल, पिस्का मोड़, मेन रोड व लालपुर समेत अन्य क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं होगी. मरम्मत कार्य की वजह से रुक्का प्लांट के पुराने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से […]

विज्ञापन

रांची : सोमवार को आधे शहर में जलापूर्ति नहीं हाेगी. रुक्का प्लांट की हेडर पाइपलाइन के मरम्मत कार्य की वजह से रातू रोड, मोरहाबादी, कोकर, जिला स्कूल, पिस्का मोड़, मेन रोड व लालपुर समेत अन्य क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं होगी. मरम्मत कार्य की वजह से रुक्का प्लांट के पुराने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से बूटी संप तक दो पाइपलाइन के माध्यम से पानी नहीं पहुंचाया जायेगा. दूसरी ओर रुक्का का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सामान्य काम करेगा. इससे कांटाटोली, चर्च रोड, सिरम टोली, डोरंडा व अशोक नगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सामान्य रहेगी. यह जानकारी प्लांट के सहायक अभियंता प्रभात कुमार ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola