झारखंड के मधु मंसूरी व शशधर को पद्मश्री

Updated at : 26 Jan 2020 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के मधु मंसूरी व शशधर को पद्मश्री

नयी दिल्ली : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सरकार ने 2020 के लिए पद्म सम्मानों का एलान किया. सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री देने की घोषणा की गयी है. झारखंड के लोक गायक मधु मंसूरी व छऊ नृत्य गुरु शशधर अाचार्य को पद्मश्री सम्मान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सरकार ने 2020 के लिए पद्म सम्मानों का एलान किया. सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री देने की घोषणा की गयी है. झारखंड के लोक गायक मधु मंसूरी व छऊ नृत्य गुरु शशधर अाचार्य को पद्मश्री सम्मान मिलेगा.

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान िदया जायेगा. इसके अलावा एमसी मैरीकॉम छन्नूलाल मिश्रा और मॉरीशस के पूर्व पीएम अनिरुद्ध जगन्नाथ भी इस सम्मान से सम्मानित होंगे़
वहीं, गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर को मरणोपरांत पद्म भूषण देने के घोषणा की गयी है. इसके अलावा आनंद महिंद्रा, पीवी सिंधु समेत 16 को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जायेगा. गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान मिलेगा़ पद्मश्री सम्मान में विशिष्ट लोगों के साथ कई आम लोगों के नाम भी शामिल हैं.
इनमें लंगर बाबा के नाम से मशहूर जगदीश लाल अहूजा, 25 हजार लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद शरीफ, कश्मीर में दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले जावेद अहमद टाक, जंगलों की एनसाइक्लोपिया के रूप में जाने जानी वाली तुलसी गौड़ा भी शामिल हैं.
इसके अलावा नौकरी डॉट कॉम के संस्थापक संजीव बिखचंदानी, उद्योगपति भरत गोयनका, पत्रकार योगेश प्रवीण, फिल्म जगत की हस्तियां- करण जौहर, एकता कपूर और कंगना रनौत समेत 118 लोगों पद्म श्री दिया जायेगा.
जॉर्ज, जेटली, सुषमा को पद्म विभूषण
मनोहर पर्रिकर व पीवी सिंधु को पद्म भूषण, वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्मश्री
पद्म सम्मान प्राप्त करने वाले सभी लोगों को बधाई़ सम्मानित लोगों में समाज राष्ट्र और मानवता के प्रति असाधारण योगदान देने वाले व्यक्ति शामिल हैं. नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
पद्मश्री मुझे नहीं झारखंड के लोगों को मिल रहा है. राज्य के लोगों से मिल रहे प्यार व आशीर्वाद से मैं प्रफुल्लित महसूस कर रहा हूं. मेरी इच्छा है कि झारखंड की भाषा व संस्कृति का विकास हो. इसके लिए सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए.
मधु मंसूरी हंसमुख
छऊ के लिए पद्मश्री मिलने की सूचना मिली. अच्छा लगा. छऊ के विकास के लिए हमेशा कार्य करता रहा हूं. पद्मश्री पुरस्कार अपने पांच गुरुओं को समर्पित करता हूं. छऊ कलाकारों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास करेंगे.
गुरु शशधर आचार्य
झारखंड के लिए गौरव के पल
लोक गायक मधु मंसूरी व छऊ नृत्य गुरु शशधर अाचार्य को पद्मश्री अवार्ड मिलना झारखंड के लिए गौरव का क्षण है. दोनों ने झारखंड का नाम रोशन किया है.
मधु मंसूरी के गीत झारखंड आंदोलनों में गूंजा करते थे, जिससे आंदोलन को बल मिलता था. आज भी उनके गीत देश दुनिया में धूम मचा रहे हैं. इन दोनों कलाकारों ने झारखंड का सम्मान बढ़ाया है. दोनों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं.
हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
बिहार : पद्म श्री : वशिष्ट नारायण सिंह (मरणोपरांत), डॉ शांति रॉय, सुजॉय के गुहा, बिमल कुमार जैन, शांति जैन, श्याम सुंदर शर्मा, रामजी सिंह
प बंगाल : पद्म भूषण : अजय चक्रवर्ती
पद्मश्री : काजी मासूम अख्तर, डॉ सुषोवन बनर्जी, डॉ अरुणोदय मंडल, मणिलाल नाग.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola