रांची : प्रदेश कांग्रेस का अंर्तकलह खुल कर सामने आने लगा, सीडी के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के ऑडियो की सोशल मीडिया पर चर्चा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2020 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस का अंर्तकलह खुल कर सामने आने लगा है. मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का सीडी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था. बुधवार को फिर से एक वरिष्ठ नेता के ऑडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, सीडी व ऑडियो कांग्रेस के […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस का अंर्तकलह खुल कर सामने आने लगा है. मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का सीडी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था. बुधवार को फिर से एक वरिष्ठ नेता के ऑडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है.
सूत्रों के अनुसार, सीडी व ऑडियो कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के पास पहुंच गयी है. पार्टी के आला नेता अभी इस उधेड़बुन में हैं कि संबंधित नेता के खिलाफ कार्रवाई की जाये या फिर छोड़ दिया जाये. दिल्ली के एक वरिष्ठ पत्रकार ने सीडी व ऑडियो को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी है. इसके बाद से पार्टी के अंदर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. हालांकि इसमें सीडी व ऑडियो में हुई बातचीत का विस्तार से उल्लेख नहीं किया गया है.
क्या है सीडी व वायरल ऑडियो में : जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के आला नेतृत्व के पास पहुंची सीडी में झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की ओर से टिकट को लेकर पैसा देने की बात सामने आ रही है. वहीं वायरल ऑडियो में राहुल गांधी को वरिष्ठ नेता अपशब्द कह रहे हैं.
यह ऑडियो राजधानी के एक होटल का है, उस वक्त राहुल गांधी चुनाव प्रचार को लेकर पहली बार झारखंड आनेवाले थे. दो दिसंबर को राहुल गांधी पहली बार झारखंड में चुनाव प्रचार को लेकर सिमडेगा आये थे. यह भी चर्चा है कि जिस नेता का सीडी वायरल हुआ है, वह पार्टी के कद्दावर नेता हैं और चुनाव जीतने के बाद मंत्री पद की दौड़ में भी शामिल हैं. हालांकि, प्रभात खबर सीडी व वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










