गर्मियों में बनाएं दही प्याज की सब्जी, रुचिका ने बताई आसान विधि

दही प्याज की सब्जी (फोटो - इंस्टाग्राम @home_cooked_bliss)
Dahi Pyaz Ki Sabji: गर्मियों में आप कम समय में आसानी से टेस्टी सब्जी बनाना चाहते हैं तो दही प्याज की सब्जी ट्राई कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं दही प्याज की सब्जी बनाने का तरीका.
Dahi Pyaz Ki Sabji: गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर ऐसा खाना पसंद करते हैं जो हल्का हो, जल्दी बन जाए और खाने में भी स्वादिष्ट लगे. ऐसे में दही से बनी डिशेज काफी पसंद की जाती हैं. अगर आप रोज की आलू, भिंडी या दूसरी सब्जियों से थोड़ा अलग कुछ बनाना चाहते हैं, तो दही प्याज की सब्जी बना सकते हैं. साथ ही अगर आपके घर में अचानक मेहमान आ जाएं तो ये रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. प्याज की हल्की मिठास, दही की खटास और देसी मसालों का स्वाद मिलकर इस सब्जी को बेहद लाजवाब बना देता है. तो आइए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट और समर स्पेशल दही प्याज की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी. इस सब्जी की रेसिपी को बनाने का तरीका क्रिएटर रुचिका से अपने इंस्टाग्राम @home_cooked_bliss पर शेयर किया है.
दही प्याज की सब्जी बनाने के लिए क्या चाहिए?
- देसी घी
- हींग
- हरी मिर्च
- प्याज
- दही
- लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पाउडर
- नमक
- कसूरी मेथी
- धनिया पत्ता
- बेसन
दही प्याज की सब्जी बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक कड़ाही में देसी घी गर्म करके इसमें हींग, जीरा, लहसुन, हरी मिर्च और मोटे तौर पर कटा हुआ प्याज डालें. आप इसे कुछ देर के लिए भून लीजिए.
- अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर सबको अच्छे से भून लीजिए. सभी चीज अच्छे से भूनने के बाद आप इसमें कसूरी मेथी और थोड़ा बेसन मिलाएं. इसे भी अच्छे से पका लें.
- अब इसमें आप फेंटी हुई दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. लास्ट में आप इसमें हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं. इसी तरह आप घर पर समर स्पेशल दही प्याज की सब्जी तैयार कर सकते हैं.
- इसे आप चावल के साथ गरमा गरम सर्व करके खाएं.
यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और
यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




