रांची : सीएम 22 दिन में पांच बार दिल्ली गये : भाजपा
Updated at : 20 Jan 2020 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा ने कहा है कि 22 दिन के अल्प शासनकाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब तक पांच बार दिल्ली दरबार में अपनी हाजिरी लगानी पड़ी है. नौ दिन दिल्ली में समय बिताया है. भाजपा प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि इस बार अवार्ड लेने के नाम पर मुख्यमंत्री जा रहे हैं, लेकिन […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा ने कहा है कि 22 दिन के अल्प शासनकाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब तक पांच बार दिल्ली दरबार में अपनी हाजिरी लगानी पड़ी है. नौ दिन दिल्ली में समय बिताया है.
भाजपा प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि इस बार अवार्ड लेने के नाम पर मुख्यमंत्री जा रहे हैं, लेकिन वह सिर्फ एक घंटे का कार्यक्रम है, उनका बाकी समय कांग्रेस के दिल्ली दरबार में बीतनेवाला है. कांग्रेस मलाईदार विभाग के लिए ब्लैकमेलिंग कर रही है. श्री शाहदेव ने कहा कि भाजपा यह मानती है कि कांग्रेस ने तो अभी सिर्फ ट्रेलर दिखाया है. झामुमो के लिए यह पूरी पिक्चर पांच सालों तक चलेगी. वैसे भी दबाव की राजनीति कर मलाईदार विभागों पर कब्जा करना कांग्रेस के इतिहास में शुमार रहा है. झारखंड में कांग्रेस इसी इतिहास को दोहरा रही है.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूरे राज्य में भय का माहौल है. विधि व्यवस्था तार-तार हो गयी है, लेकिन कांग्रेस की ब्लैकमेलिंग के चलते सरकार दिल्ली शिफ्ट कर गयी है. विभागों को तय करने के लिए मुख्यमंत्री को पांच बार दिल्ली तलब किया जा चुका है. पूरे कार्यकाल के दौरान इन्हें कितनी बार दिल्ली दरबार की हाजिरी लगानी होगी, इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




