ePaper

सोमवार को CM हेमंत को मिलेगा ''चैंपियन ऑफ चेंज आवार्ड'', कहा - यह पुरस्‍कार राज्‍य की जनता को समर्पित

Updated at : 19 Jan 2020 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
सोमवार को CM हेमंत को मिलेगा ''चैंपियन ऑफ चेंज आवार्ड'', कहा - यह पुरस्‍कार राज्‍य की जनता को समर्पित

रांची : यह मेरा सौभाग्य है. मुझे झारखंड की सवा तीन करोड़ लोगों ने जो सम्मान दिया है, उसकी आवाज दूर तक जा रही है. ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड’ मुझे नहीं बल्कि राज्य की जनता को मिल रहा है. यह पुरस्कार मेरे लिए नहीं. राज्य के लोगों के लिए है. भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब […]

विज्ञापन

रांची : यह मेरा सौभाग्य है. मुझे झारखंड की सवा तीन करोड़ लोगों ने जो सम्मान दिया है, उसकी आवाज दूर तक जा रही है. ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड’ मुझे नहीं बल्कि राज्य की जनता को मिल रहा है. यह पुरस्कार मेरे लिए नहीं. राज्य के लोगों के लिए है. भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों अवार्ड सम्मान की बात है. मैं उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं. ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में कही.

मालूम हो कि मुख्यमंत्री को बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप में अनुकरणीय कार्य करने के लिए ‘चैम्पियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019’ से 20 जनवरी 2020 को नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया जायेगा.

यह सुनने वाली सरकार, सबकी सुनेगी, सभी को साथ लेकर चलेगी

लगातार राज्य के लोगों का मुख्यमंत्री से मिलने की बात पर पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोगों को मैं नमन करता हूं. यह सुनने वाली सरकार है. सबकी सुनेगी और सबको साथ लेकर चलेगी. 5 साल में जो दुर्दशा राज्य की हुई है, उसे भी ठीक करना है. यह जिम्मेदारी हम पर है. लोगों से मिल रहा हूं और उनकी समस्याओं का समाधान करने में जुटा हूं. मैं केवल काम करता हूं. लोगों की समस्याओं का समाधान हो. यही मेरी प्राथमिकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola