ePaper

रांची : चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित होंगे हेमंत सोरेन

Updated at : 17 Jan 2020 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित होंगे हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप बेहतर और अनुकरणीय कार्य करने के लिए चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 से सम्मानित किया जायेगा. 20 जनवरी को पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में श्री सोरेन को सम्मानित करेंगे. पुरस्कार मिलने की सूचना […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप बेहतर और अनुकरणीय कार्य करने के लिए चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 से सम्मानित किया जायेगा. 20 जनवरी को पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में श्री सोरेन को सम्मानित करेंगे. पुरस्कार मिलने की सूचना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवार्ड राज्य की जनता को समर्पित है. मैं बरहेट और दुमका की जनता को नमन करता हूं. आप सभी के सहयोग के लिए आपका आभारी हूं.
पूर्व चीफ जस्टिस की ज्यूरी ने लिया निर्णय
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सह पूर्व अध्यक्ष एनएचआरसी जस्टिस के. जी बालकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की ज्यूरी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड-2019 के लिए चयनित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola