रांची : चौक-चौराहे ऑटो स्टैंड में बदले, लगता है जाम
Updated at : 13 Jan 2020 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजधानी के चौक-चौराहों का हाल बुरा है. रातू रोड, लालपुर चौक, एचबी रोड, कांटाटोली चौक, सुजाता चौक व जेल चौक जैसे महत्वपूर्ण चौराहे ऑटो स्टैंड में तब्दील हो गये हैं. चौराहों के 50 मीटर की परिधि में बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े करने के कारण हर समय ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है. […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी के चौक-चौराहों का हाल बुरा है. रातू रोड, लालपुर चौक, एचबी रोड, कांटाटोली चौक, सुजाता चौक व जेल चौक जैसे महत्वपूर्ण चौराहे ऑटो स्टैंड में तब्दील हो गये हैं. चौराहों के 50 मीटर की परिधि में बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े करने के कारण हर समय ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है. रही-सही कसर सिटी बसें पूरा कर देती हैं.
सिटी बसों का कोई निर्धारित स्टॉपेज नहीं है, इस कारण सिटी बसें कहीं भी खड़ी कर सवारी चढ़ायी व उतारी जाती है. चौराहों पर कहीं भी जेब्रा क्राॅसिंग नहीं है. कुछ महीनों पहले ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के रूकने के लिए बनायी गयी स्टॉप लाइन (पीली लाइन) भी मिट चुकी है.
चौराहों पर 50 मीटर पहले तीन लेन में सड़क चिह्नित करें : नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने राजधानी में बन रही स्मार्ट सड़कों पर पड़नेवाले चौराहों के 50 मीटर पहले सड़क को तीन लेन में चिह्नित करने के निर्देश दिये हैं.
साथ ही सड़कों पर वेंडर जोन के साथ बस और ऑटो स्टैंड के लिए भी जगह निर्धारित करने को कहा है. प्रधान सचिव ने रांची नगर निगम के आयुक्त और स्मार्ट सिटी के सीइओ को इससे संबंधित निर्देश दिये हैं. उन्होंने शहर में प्रस्तावित चार स्मार्ट सड़कों पर पड़नेवाले 26 जंक्शन को बेहतर बनाने के लिए अलग योजना की जरूरत बतायी. कहा कि इसके लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट बहाल करके प्रक्रिया जल्द शुरू की जानी चाहिए.
रांची का ट्रैफिक स्मूथ करने के लिये निर्देश
सचिव ने रांची का ट्रैफिक स्मूथ करने के लिए कई निर्देश दिये हैं. कहा है कि एस्केलेटर के साथ स्काई-वे बनाने की योजना पर काम करें. शहर में 10 स्थानों को चिह्नित कर स्काई-वे तैयार करने की प्लानिंग करें. उन्होंने स्मार्ट सिटी के सीइओ को चौराहों को विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट की जल्द बहाली करने के लिए कहा.
सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के निर्देश दिये. कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्थापित किया जा रहा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ट्रैफिक दुरुस्त करने में बहुत सहायक होगा. इसके अलावा सचिव ने एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक ट्रैफिक को कमांड सेंटर की सहायता से ऑटोमेटिक संचालन की दिशा में काम करने के निर्देश भी दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




