रांची : सीएए के समर्थन में भाजपा की मानव शृंखला आज

रांची : भाजपा युवा मोरचा द्वारा सीएए के समर्थन में सोमवार को राजधानी में मानव शृंखला बनायी जायेगी.कचहरी चौक से अलबर्ट एक्का तक बननवाली मानव शृंखला में राजधानी के सांसद, विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर शामिल होंगे़ इधर मानव शृंखला को लेकर भाजयुमो द्वारा राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चलाया गया प्रदेश अध्यक्ष […]
रांची : भाजपा युवा मोरचा द्वारा सीएए के समर्थन में सोमवार को राजधानी में मानव शृंखला बनायी जायेगी.कचहरी चौक से अलबर्ट एक्का तक बननवाली मानव शृंखला में राजधानी के सांसद, विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर शामिल होंगे़ इधर मानव शृंखला को लेकर भाजयुमो द्वारा राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चलाया गया प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में रातू रोड, मेन रोड, लालपुर, चुटिया, हिनू, बिरसा चौक, हटिया, अरगोड़ा में आम लोगों से संपर्क किया गया
नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगों से अपील की गयी कि कि मानव शृंखला में सभी वर्ग, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन व प्रबुद्ध लोग शामिल हो़ं भाजयुमो नेताओं ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी द्वारा देश में भ्रम फैलाया जा रहा है़ इसकी सच्चाई देश के सामने लाने के लिए कार्यक्रम किये जा रहे है़ं नेताआें ने कहा कि बिना जानकारी के सीएए का िवरोध िकया जा रहा है. इसलिए जरूरी है कि आम लोगाें को इससे अवगत कराया जाऐ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










