ePaper

डोभा निर्माण में गड़बड़ी

Updated at : 11 Jan 2020 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
डोभा निर्माण में गड़बड़ी

रांची : हजारीबाग के हरली पंचायत में कराये गये डोभा निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त से की गयी है. शिकायतकर्ता ने आवेदन में कहा है कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से साफ है कि जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों द्वारा सरकारी राशि की बंदरबांट की गयी है. जागो महतो के खेत में डोभा […]

विज्ञापन

रांची : हजारीबाग के हरली पंचायत में कराये गये डोभा निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त से की गयी है. शिकायतकर्ता ने आवेदन में कहा है कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से साफ है कि जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों द्वारा सरकारी राशि की बंदरबांट की गयी है.

जागो महतो के खेत में डोभा निर्माण योजना संख्या 07/2016-17 में जिस मजदूर से काम कराया गया, उसका मास्टर रोल संख्या 1888 है. इसमें परिवार का मुखिया भुवनेश्वर साव बताया गया है. वहीं पारिवारिक सदस्यों में माथुर साव, कुलेश्वर साव व नरेश साव हैं.
इनका पारिवारिक तौर पर बंटवारा कई वर्ष पहले हो गया है. सभी संपन्न हैं. इनके पास पक्के मकान और चारपहिया वाहन हैं. मास्टर रोल पर हस्ताक्षर भी फर्जी है. खाता नंबर 157, प्लॉट नंबर 1572 में उमन महतो के नाम से शौचालय का निर्माण कराया गया है. यह प्लॉट कंगलू महतो के नाम से केवाला है. जमीन विवादित है.
इसके लिए अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के यहां विवाद चल रहा है. इसकी जानकारी मुखिया को होने के बाद भी उक्त जमीन पर शौचालय बनाया गया़ इसी तरह हरली गांव में वर्ष 2016-17 में 17 डोभा के निर्माण की बात कही गयी है, जबकि 11 डोभा ही बना है़ सरकारी राशि की बंदरबांट मुखिया व पदाधिकारियों के बीच कर ली गयी है. कुछ और भी योजनाओं में गड़बड़ी की बात कहते हुए लोकायुक्त से उचित कार्रवाई की मांग की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola