रांची : जेबीवीएनएल ने इजी बिजली नाम से नया ऐप लाया
Updated at : 09 Jan 2020 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने उपभोक्ताओं के लिए इजी बिजली का नया एेप बनाया है. इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. रांची के जीएम संजय कुमार ने बताया कि पुराना एेप अब निष्क्रिय हो गया है, क्योंकि यह एजेंसी द्वारा तैयार किया गया था. अब वितरण निगम […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने उपभोक्ताओं के लिए इजी बिजली का नया एेप बनाया है. इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. रांची के जीएम संजय कुमार ने बताया कि पुराना एेप अब निष्क्रिय हो गया है, क्योंकि यह एजेंसी द्वारा तैयार किया गया था. अब वितरण निगम ने खुद ही नया एेप बनाया है. इसका नाम इजी बिजली ही रखा गया है. उपभोक्ताओं को गूगल प्ले स्टोर से नया इजी बिजली एेप डाउनलोड करना होगा. इसका सिस्टम दुरुस्त किया गया है. इससे उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी.
ऐप से क्या-क्या कर सकते हैं
इजी बिजली एेप से इलेक्ट्रिसिटी बिल ले सकते हैं, जमा कर सकते हैं.
नया कनेक्शन के लिए आवेदन दिया जा सकता है.
नाम परिवर्तित किया जा सकता है.
लोड परिवर्तन के लिए भी आवेदन दिया जा सकता है
बिजली संबंधी किसी प्रकार की शिकायत भी की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




