पर्यावरण की रक्षा हमारी जीवन शैली का हिस्सा हो : डॉ कमलेश

Updated:
विज्ञापन
पर्यावरण की रक्षा हमारी जीवन शैली का हिस्सा हो : डॉ कमलेश

डीएवी पब्लिक स्कूल खलारी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

डीएवी पब्लिक स्कूल खलारी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराना था. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु व हमारे भविष्य के लिए” के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों का आयोजन था. प्राचार्य डॉ कमलेश कुमार ने ऑनलाइन कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का दायित्व नहीं, बल्कि हमारी जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति की उसी तरह देखभाल करने का आह्वान किया, जैसे वे स्वयं की करते हैं. विद्यार्थियों की रचनात्मकता और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर पौधरोपण किया तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया. वहीं, नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने “पृथ्वी को बचाओ” और “प्लास्टिक मुक्त भारत” विषयों पर आकर्षक पोस्टर और स्लोगन तैयार किये. कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा बनाये रखने की सामूहिक शपथ ली. विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया.

डीएवी में मना विश्व पर्यावरण दिवस

05 खलारी 04, पौधरोपण करते छात्र एवं प्लास्टिक मुक्त भारत विषयों पर आकर्षक पोस्टर के साथ छात्रा.

विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola