36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

रविंद्रनाथ महतो को CM ने दी बधाई, कहा- इनकी सादगी और कार्यकुशलता सबको करती है प्रभावित

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविंद्रनाथ महतो को झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर उन्हें बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो न केवल कुशल राजनेता हैं, बल्कि एक प्रखर वक्ता भी हैं. इनकी सबसे बड़ी विशेषता ग्रामीण परिवेश की सादगी को अपनाना है. इनका व्यक्तित्व सदैव सबको प्रभावित […]

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविंद्रनाथ महतो को झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर उन्हें बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो न केवल कुशल राजनेता हैं, बल्कि एक प्रखर वक्ता भी हैं. इनकी सबसे बड़ी विशेषता ग्रामीण परिवेश की सादगी को अपनाना है. इनका व्यक्तित्व सदैव सबको प्रभावित करता रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है रविंद्रनाथ महतो झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में अपनी कार्यकुशलता, अपने विधायी अनुभव और अपने समन्वय क्षमता से सभी विधायकों के बीच समन्वय बनाते हुए करते हुए पांचवी विधानसभा का सफलतापूर्वक संचालन करेंगे. इनके मार्गदर्शन में झारखंड विधानसभा नयी बुलंदियों पर पहुंचेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो तीसरी बार नाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये हैं. पहली बार ये वर्ष 2005 एवं दूसरी बार 2014 में विधायक चुने गये. झारखंड विधानसभा में ये हमेशा राज्य के नीतिगत विषयों एवं जनता के ज्वलंत सवालों पर प्रमुखता से अपनी बात रखते रहे हैं. मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इनके मार्गदर्शन में झारखंड विधानसभा देश के आदर्श विधानसभाओं में शुमार होगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें