ePaper

चाईबासा : अस्‍पताल में बच्‍चे को मिला केवल भात, घटना पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, दोषी निलंबित

Updated at : 06 Jan 2020 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : अस्‍पताल में बच्‍चे को मिला केवल भात, घटना पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, दोषी निलंबित

बोले CM- सभी अधिकारी और कर्मी संवेदनशील होकर कार्य करें रांची : आज समाचार पत्र में एक अनाथ बच्चे को भोजन में केवल भात दिये जाने के समाचार पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा के उपायुक्त को मामले की जांच करने और दोषी लोगों पर कार्रवाई करने का निदेश दिया. मुख्यमंत्री की […]

विज्ञापन

बोले CM- सभी अधिकारी और कर्मी संवेदनशील होकर कार्य करें

रांची : आज समाचार पत्र में एक अनाथ बच्चे को भोजन में केवल भात दिये जाने के समाचार पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा के उपायुक्त को मामले की जांच करने और दोषी लोगों पर कार्रवाई करने का निदेश दिया. मुख्यमंत्री की पहल पर उपायुक्त ने स्वयं अस्पताल जाकर पूरे मामले की जांच की.

बच्चे को केवल भात परोसे जाने और सब्जी दाल देने में विलम्ब करने वाले कर्मी को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया गया है. उपायुक्त ने कहा कि दोनों बच्चे अभी ठीक हैं और उपायुक्त ने स्वयं उनसे मिलकर बात की है.

उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन स्वयं अपनी निगरानी में बच्चों के भोजन एवं अन्य देखभाल कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं देखेंगे कि बच्चों को हर संभव सहायता मिले. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी अधिकारी और सभी कर्मी संवेदनशील होकर कार्य करें. कार्य के दौरान सेवा भावना को सबसे उपर रखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola