रांची :रैन बसेरा के पास खुले में कोई भी मिला, तो कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : नगरीय प्रशासन निदेशालय के सहायक निदेशक संजय कुमार ने रात में शहर के विभिन्न रैन बसेरा (आश्रय गृह) का औचक निरीक्षण किया. उनके साथ राज्य स्तरीय आश्रय गृह मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य त्रिपुरारी शर्मा भी मौजूद थे. निदेशक राजीव रंजन के निर्देश पर अफसर निरीक्षण के लिए निकले थे. निरीक्षण के क्रम में […]
विज्ञापन
रांची : नगरीय प्रशासन निदेशालय के सहायक निदेशक संजय कुमार ने रात में शहर के विभिन्न रैन बसेरा (आश्रय गृह) का औचक निरीक्षण किया. उनके साथ राज्य स्तरीय आश्रय गृह मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य त्रिपुरारी शर्मा भी मौजूद थे. निदेशक राजीव रंजन के निर्देश पर अफसर निरीक्षण के लिए निकले थे. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने डोरंडा, बिरसा चौक, जगन्नाथपुर, धुर्वा बस स्टैड, खादगढ़ा के रैन बसेरों की स्थिति देखी. वहां जाकर संबंधित चालकों से रैन बसेरों की मौलिक सुविधाअों की जानकारी ली. उन्होंने पाया कि रैन बसेरा के आसपास अलाव की व्यवस्था नहीं है.
कड़ाके की ठंड में भी अलाव की व्यवस्था नहीं होने को गंभीरता से लिया गया.सारे रैन बसेरा संचालकों को यह निर्देश दिया कि रैन बसेरों के आसपास कोई भी बेसहारा, आश्रयहीन या राहगीर खुले में सोता हुआ मिला, तो संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










