अपनी कर्मभूमि की माटी को ललाट पर लगाने आया हूं, सभी धर्म के लोगों के साथ मिलकर करेंगे विकास : हेमंत

– मुख्यमंत्री ने बासुकीनाथ में दिवंगत पुरोहित के भाई को दी नौकरी और 2 लाख रुपये का मुआवजा दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका राजभवन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उप राजधानी दुमका में आपके स्वागत से आह्लादित हूं. आप सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं. आप में नयी आशा और […]
– मुख्यमंत्री ने बासुकीनाथ में दिवंगत पुरोहित के भाई को दी नौकरी और 2 लाख रुपये का मुआवजा
दुमका : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका राजभवन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उप राजधानी दुमका में आपके स्वागत से आह्लादित हूं. आप सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं. आप में नयी आशा और उम्मीद नजर आ रही है. आप सभी थोड़ा सब्र करें. हम आपकी आशा के अनुरूप कार्य करेंगे, जिस उद्देश्य से आपने मुझे आगे बढ़ाया है उसका लक्ष्य पूरा होगा. यह मेरी जिम्मेदारी है.
कर्म भूमि की माटी ललाट पर लगाने आया हूं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एक दो दिनों में सरकार पूर्ण रूप से कार्य करने लगेगी. अगली बार आउंगा तो कई खुशियां लेकर आउंगा. हमारा उद्देश्य सभी धर्म के लोगों को लेकर आगे बढ़ना है. कार्यपालिका भी इस उद्देश्य के साथ कार्य करेगी. आज अपनी कर्मभूमि की मिट्टी को ललाट पर लगाने आया हूं. इस तिलक को लगाकर आगे बढ़ना है. पूरी तैयारी के साथ आगे का सफर तय करना है.
मृत व्यक्ति तो वापस नहीं आ सकता, लेकिन हम आश्रित की मदद कर सकते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व बाबा बासुकीनाथ धाम में पुरोहित भाई का निधन दुखद है. किसी के वश में नहीं कि मृत व्यक्ति को वह पुनर्जीवित कर सके. लेकिन उसके आश्रितों की मदद अवश्य कर सकता है. आज दिवंगत पुरोहित के भाई अमित रंजन को दी जा रही नौकरी और 2 लाख रुपये उनके जीवन यापन में कुछ हद तक सहायक होगा. परमेश्वर दिवंगत पांडा जी की आत्मा को शांति प्रदान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




