ePaper

आज दिल्ली से आयेंगे, दुमका जायेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Updated at : 04 Jan 2020 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
आज दिल्ली से आयेंगे, दुमका जायेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली से रांची आयेंगे. यहां से वह झारखंड की उपराजधानी दुमका रवाना हो जायेंगे. मुख्यमंत्री श्री सोरेन का दोपहर 2:20 बजे दिल्ली से रांची आने का कार्यक्रम है. यहां से वह कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास जायेंगे. दोपहर 3:30 बजे वह उपराजधानी दुमका […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली से रांची आयेंगे. यहां से वह झारखंड की उपराजधानी दुमका रवाना हो जायेंगे. मुख्यमंत्री श्री सोरेन का दोपहर 2:20 बजे दिल्ली से रांची आने का कार्यक्रम है. यहां से वह कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास जायेंगे.

दोपहर 3:30 बजे वह उपराजधानी दुमका के लिए रवाना हो जायेंगे. शाम 5:30 बजे दुमका स्थित राजभवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात करेंगे. शनिवार की रात वह दुमका में ही विश्राम करेंगे. रविवार (5 जनवरी, 2010) की सुबह भी दुमका में उनके कुछ कार्यक्रम हैं.

राजभवन में सुबह 10:30 बजे दुमका के प्रबुद्ध नागरिकों और पत्रकारों से मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे. यहां से वह अपराह्न 1:00 बजे भोगनाडीह चले जायेंगे. वहां सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. भोगनाडीह में ही मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगेगा, जिसमें वह लोगों की समस्याओं को सुनेंगे. इसके बाद 4:30 बजे रांची लौट आयेंगे.

उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रांची से नयी दिल्ली गये थे. उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ भारत के राष्ट्रपति डॉ रामनाथ कोविंद और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी. उन्होंने सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola