नवाचार व उद्यमिता की संस्कृति को सुदृढ़ बनाने का संकल्प
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आनंदी के इंस्टिट्यूशन इन्नोवेशन काउंसिल आइआइसी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के क्वार्टर-तीन की 10वीं बैठक
विज्ञापन
ओरमांझी.
आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आनंदी के इंस्टिट्यूशन इन्नोवेशन काउंसिल आइआइसी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के क्वार्टर-तीन की 10वीं बैठक प्राचार्य डॉ एन हरि बाबू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें डॉ अवनित जोशी व मनीष पियूष ने विद्यार्थियों में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति व उद्यमिता को बढ़ावा देने का सुझाव दिया. संस्थान के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं नवाचार गतिविधियों, एआइ आधारित प्रोजेक्ट, उद्यमिता विकास कार्यक्रम एमएसएमइ जागरूकता, आइपीआर तथा स्टार्टअप पंजीकरण से संबंधित विषयों पर अपनी रुचि व सहभागिता प्रदर्शित किया. बैठक में छात्र-छात्राओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान, पोस्टर डिजाइन, इनोवेशन कैलेंडर निर्माण, लघु व्यवसाय विकास, सरकारी योजनाओं की जानकारी व वित्तीय मार्गदर्शन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर आइआइसी प्रेसिडेंट डॉ अरविंद कुमार, वाइस प्रेसिडेंट सह समन्वयक अमृत व तकनीकी समन्वयक सोनू कुमार सहित सभी छात्र-छात्राओं ने संस्थान में नवाचार व उद्यमिता की संस्कृति को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया.आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आनंदी में बैठकB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










