विशु शिकार से लौटे ग्रामीण, स्वागत

Updated:
विज्ञापन

विशु शिकार पर निकले पांच गांव तिगरा, देवगांव, पोला, तिलई व शंकरपुर के ग्रामीणों का दल शुक्रवार को जंगल से देवगांव पंचायत के शकरपुर गांव के सीमाना में पहुंच गये

विज्ञापन

लापुंग.

पांच पड़हा राजा चंपा उरांव के नेतृत्व में तीन दिवसीय विशु शिकार पर निकले पांच गांव तिगरा, देवगांव, पोला, तिलई व शंकरपुर के ग्रामीणों का दल शुक्रवार को जंगल से देवगांव पंचायत के शकरपुर गांव के सीमाना में पहुंच गये. शिकारियों के दल का स्वागत करने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष नृत्य करते हुए गांव की सीमाना पर पहुंचे. जहां पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया. उन्हें नृत्य करते हुए गांव के अखरा तक लाया गया. जहां पर कांसे का लोटा में जल लेकर पड़हा राजा पहान, पुजार व कोटवार का पैर धोया गया. विशु शिकार के दौरान तीन दिनों तक लोगों ने जंगल में ही प्रवास किया. मौके पर पहान सोहराय उरांव, बिरसा उरांव, रेला उरांव, भोडो उरांव, दुखु पहान, भीमा बारला, पेने पहान, मुखिया दुर्गा उरांव, सुधीर कोटवार, दशमी, गोइंदी, चम्पी, गंगेज, मार्शल, गंगू, जितिया, झूबला, जीत पहान, पुरन, मंगरू, राजेश, रैया समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola