ePaper

Jharkhand : जम्मू में सेना के जवान की मौत, रांची में पत्नी ने कर ली आत्महत्या, दंपती का एक साथ होगा अंतिम संस्कार

Updated at : 02 Jan 2020 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : जम्मू में सेना के जवान की मौत, रांची में पत्नी ने कर ली आत्महत्या, दंपती का एक साथ होगा अंतिम संस्कार

रांची : झारखंड के रहने वाले एक सेना के जवान की जम्मू में मृत्यु हो गयी, तो उसकी पत्नी ने रांची में आत्महत्या कर ली. मामला गुरुवार सुबह 5 बजे का है. रांची जिला के चान्हो बहेरा टोली गांव की मनीता उरांव ने कुआं में छलांग लगाकर जान दे दी. उसके पति का पार्थिव देह […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के रहने वाले एक सेना के जवान की जम्मू में मृत्यु हो गयी, तो उसकी पत्नी ने रांची में आत्महत्या कर ली. मामला गुरुवार सुबह 5 बजे का है. रांची जिला के चान्हो बहेरा टोली गांव की मनीता उरांव ने कुआं में छलांग लगाकर जान दे दी. उसके पति का पार्थिव देह बुधवार की रात पैतृक गांव लाया गया था.

मनीता के पति बजरंग उरांव फौज में थे और ड्यूटी के दौरान ही जम्मू में उनकी मृत्यु हो गयी थी. बजरंग की स्वाभाविक मौत हुई थी और उनका शव बुधवार देर रात को गांव लाया गया. इसके बाद गुरुवार सुबह उनकी पत्नी मनीता ने कुआं में कूदकर आत्महत्या कर ली.

बताया गया है कि मनीता उरांव ने अपने घर के बारी में ही स्थित कुआं में छलांग लगा दी. चान्हो पुलिस ने मनीता उरांव के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद फौजी पति के साथ ही उसका भी अंतिम संस्कार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola