हाड़ कंपा रही ठंड : आज व कल होगी बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना, चार तक स्कूल बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2020 6:32 AM
रांची : राज्य भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है. न्यूनतम तापमान का असर आम जनजीवन पर भी दिख रहा है. ठंड के साथ ही मौसम विभाग ने एक और दो जनवरी को राज्य कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान किया है.झारखंड में कड़ाके […]
रांची : राज्य भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है. न्यूनतम तापमान का असर आम जनजीवन पर भी दिख रहा है. ठंड के साथ ही मौसम विभाग ने एक और दो जनवरी को राज्य कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान किया है.झारखंड में कड़ाके की ठंड की वजह से जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिये हैं. सभी जिलों के उपायुक्तों के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारियों ने स्कूलों को निर्देश दिया कि वे 4 जनवरी तक पठन-पाठन बंद रखें. साथ ही कहा कि माध्यमिक और +2 स्कूलों में कक्षा का संचालन 10 बजे से 2 बजे तक किया जाये.
विभाग के अनुसार, दो जनवरी के बाद मौसम साफ हो जायेगा. एक और दो जनवरी को राज्य में निम्न दबाव का असर रहेगा. इससे कई स्थानों पर गर्जन के साथ ओला वृष्टि और वज्रपात हो सकती है. दो जनवरी को कहीं-कहीं दो या इससे अधिक बार हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान लगाया गया है. इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य भर में ठंड से लगभग सात लोगों की मौत हो गयी है़
कांके का तापमान 3.2 व मैक्लुस्कीगंज का तापमान दो डिग्री : मंगलवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. बीएयू स्थित तापमापी यंत्र से न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं मैक्लुस्कीगंज निवासी एंग्लो समुदाय के बॉबी गॉर्डन ने अपने घर में तापमान मापक यंत्र से मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया.
एक ओर जहां कंपकंपाती ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं मैक्लुस्कीगंज व आसपास के नावाडीह, लपरा, हेसलौंग, कोनका, दुल्ली सहित कई क्षेत्रों में सुबह छह बजे से घना कोहरा छाया रहा. विजिबिलिटी 10 से 15 मीटर रहने के कारण मैक्लुस्कीगंज-रांची व चंदवा रूट पर राहगीरों को परेशानी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










