JPSC कार्यालय में CID की दबिश, PT परीक्षा रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायतों पर एक्शन

Updated:
विज्ञापन

जेपीएससी कार्यालय के बाहर खड़े पुलिस के जवान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के बाद CID और रांची पुलिस ने JPSC कार्यालय पर बड़ी कार्रवाई की है. आयोग के अधिकारियों से पूछताछ और परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

रांची: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं के मामले में मंगलवार को बड़ा एक्शन देखने को मिला है. सीआईडी (CID) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए जेपीएससी कार्यालय में दबिश दी. पुलिस और सीआईडी की टीम ने आयोग के संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ताल की.

विज्ञापन

रिजल्ट जारी होने के बाद से ही गहराया था विवाद

गौरतलब है कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद से ही आयोग की पारदर्शिता और मंशा पर लगातार गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे. अभ्यर्थियों और विभिन्न छात्र संगठनों का आरोप था कि परीक्षा प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है. परिणाम आने के तुरंत बाद से ही पूरे राज्य में छात्र संगठनों का उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था. छात्रों के भारी दबाव और मिली औपचारिक शिकायतों के आधार पर पुलिस और सीआईडी ने यह बड़ा कदम उठाया है. फिलहाल जेपीएससी कार्यालय में जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: महफिल में रची गई हत्या की साजिश : खेल की जड़ में है मैनेजर, हत्या करा दो


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola