ePaper

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे रघुवर दास

Updated at : 28 Dec 2019 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे रघुवर दास

रांची : झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के नामित मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 29 दिसंबर को निर्धारित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इसे […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के नामित मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 29 दिसंबर को निर्धारित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें : अर्जुन मुंडा बने केंद्रीय मंत्री, रघवुर ने गंवायी सत्ता, तो हेमंत से संभाली झारखंड की बागडोर, Video

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘नामित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास को फोन करके अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है. रघुवर दास 29 दिसंबर को सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.’

इसे भी पढ़ें : कश्मीर से कम नहीं किरीबुरू, डल झील की तरह जम गया तालाब, मैक्लुस्कीगंज में भी तापमान 0 डिग्री

झारखंड विधानसभा के 23 दिसंबर को घोषित चुनाव परिणामों में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ने भाजपा को बुरी तरह पराजित किया और 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को सिर्फ 25 सीटों से संतोष करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola