रांची : हेमंत ने अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, कहा- शहीदों के सपनों को पूरा करेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : हेमंत सोरेन ने शुक्रवार की दोपहर परमवीर अलबर्ट एक्का की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर श्री सोरेन ने माल्यार्पण किया. माल्यार्पण के बाद श्री सोरेन ने कहा कि हमार लिए गौरव की बात है कि परमवीर अलबर्ट एक्का जैसे महान सपूत ने […]
विज्ञापन
रांची : हेमंत सोरेन ने शुक्रवार की दोपहर परमवीर अलबर्ट एक्का की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर श्री सोरेन ने माल्यार्पण किया.
माल्यार्पण के बाद श्री सोरेन ने कहा कि हमार लिए गौरव की बात है कि परमवीर अलबर्ट एक्का जैसे महान सपूत ने हमारे राज्य में जन्म लिया है. मैं तो उनका चरण स्पर्श करने आया हूं. उन्होंने कहा कि जिन उद्देश्यों के लिए झारखंड राज्य का गठन हुआ था. ऐसे शहीदों के सपनों को वह पूरा करेंगे. श्री सोरेन के साथ महासचिव विनोद पांडेय, प्रवक्ता अभिषेक कुमार पिंटू, रांची की विधानसभा प्रत्याशी महुआ माजी, झामुमो महानगर मुस्ताक आलम मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










