रांची : नये वर्ष से पहले पारा शिक्षकों के तीन माह के बकाया मानदेय का भुगतान
Updated at : 27 Dec 2019 9:51 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : जिलों से उपस्थिति की सत्यापन रिपोर्ट मिलने के साथ पारा शिक्षकों के बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया गया है. ऑनलाइन उपस्थिति नहीं बनानेवाले लगभग आठ हजार पारा शिक्षकों को एक साथ जुलाई, अगस्त व सितंबर का मानदेय दिया गया है. इसके अलावा सभी शिक्षकों को अक्तूबर का मानदेय दिया गया है. उल्लेखनीय […]
विज्ञापन
रांची : जिलों से उपस्थिति की सत्यापन रिपोर्ट मिलने के साथ पारा शिक्षकों के बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया गया है. ऑनलाइन उपस्थिति नहीं बनानेवाले लगभग आठ हजार पारा शिक्षकों को एक साथ जुलाई, अगस्त व सितंबर का मानदेय दिया गया है. इसके अलावा सभी शिक्षकों को अक्तूबर का मानदेय दिया गया है. उल्लेखनीय है ऑनलाइन उपस्थिति नहीं बनानेवाले लगभग आठ हजार पारा शिक्षकों को दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ में भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया था.
अब नये वर्ष से पहले शिक्षकों को बकाया के साथ-साथ अक्तूबर के मानदेय का भुगतान कर दिया गया है. वहीं, पारा शिक्षकों के नवंबर का मानदेय बकाया है. एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संजय दूबे ने नवंबर व दिसंबर के मानदेय के भी भुगतान की भी मांग की है. उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष कभी भी पारा शिक्षकों को नियमित मानदेय का भुगतान नहीं किया गया.
बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने का निर्देश : चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के साथ शिक्षकों को बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने का निर्देश जारी किया गया है. इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है.
इसमें शिक्षकों को बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाना सुनिश्चित करने को कहा गया है. इसके अलावा बीआरपी-सीआरपी को भी स्कूलों के निरीक्षण की रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने को कहा गया है. उल्लेखनीय है कि चुनाव आचार संहिता के कारण लगभग दो माह तक विद्यालयों में टैब का प्रयोग नहीं हुआ. इस कारण ऑनलाइन उपस्थिति बनाने व निरीक्षण रिपोर्ट भेजने का कार्य प्रभावित रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




