हरमू यूथ क्लब व केसीए जमशेदपुर के बीच फाइनल आज

Updated:
विज्ञापन
हरमू यूथ क्लब व केसीए जमशेदपुर के बीच फाइनल आज

हरमू यूथ क्लब व केसीए जमशेदपुर के बीच फाइनल आज

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज राजा बंगला में चल रहे समर कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट (अंजर-14) का सेमीफाइनल मैच खेला गया. पहला सेमीफाइनल हरमू यूथ क्लब रांची एवं कुशमाही रांची के बीच खेला गया. कुशमाही पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 रनों पर सिमट गयी. जवाब में हरमू यूथ क्लब ने छठे ओवर में श्रेयस के 17 और शिवम के 22 रनों की तेज तर्रार पारी की बदौलत मैच जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की. वहीं दूसरा सेमीफाइनल केसीए जमशेदपुर और आईकेए पटना के बीच खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आईकेए पटना ने 100 रनों का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए टीम ने आदित्य के आतिशी 71 रनों की पारी के बदौलत मैच जीत कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. टूर्नामेंट का फाइनल मंगलवार को हरमू यूथ क्लब रांची एवं केसीए जमशेदपुर के बीच खेला जाएगा.

समर कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट B

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola