धूल के गुबार से सड़कें हुईं ओझल राहगीर और वाहन चालक परेशान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कांटाटोली फ्लाइओवर का निर्माण कार्य पिछले डेढ़ साल से चल रहा है. धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य के कारण प्रतिदिन इस सड़क से गुजरनेवाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अब यहां कांटाटोली चौक से बहू बाजार की ओर जानेवाले मार्ग में सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा […]
विज्ञापन
रांची : कांटाटोली फ्लाइओवर का निर्माण कार्य पिछले डेढ़ साल से चल रहा है. धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य के कारण प्रतिदिन इस सड़क से गुजरनेवाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अब यहां कांटाटोली चौक से बहू बाजार की ओर जानेवाले मार्ग में सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है. इसके लिए मशीन लगा कर सड़क पर जमी धूल को हटाया जाता है़
मशीन से निकलनेवाली हवा का प्रेशर इतना होता है कि सड़क से धूल उड़ कर हवा में फैल जाती है़ इससे राहगीरों व वाहन चालकों को कुछ देर तक दिखायी देना बंद हो जाता है़ इससे काफी परेशानी होती है़ बुधवार को भी यहां कुछ ऐसा ही नजारा दिखा, जब मशीन से धूल उड़ायी जा रही थी. इस दौरान अत्यधिक धूल उड़ने से आगे कुछ दिख ही नहीं रहा था.
इस कारण चालकों को अपना वाहन रोकना पड़ा. स्थानीय लोगों की मानें, तो हर दिन उड़ती धूल ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. रात-दिन उड़नेवाली धूल पर संवेदक को नियमित पानी का छिड़काव करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जाता है़ इसे कोई देखनेवाला नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










