ePaper

रांची : नयी सरकार व्यापार हितों को देगी गति

Updated at : 25 Dec 2019 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : नयी सरकार व्यापार हितों को देगी गति

रांची : झारखंड में नई सरकार के आने पर व्यापारियों और उद्यमियों को उम्मीदें जगी है. उनका कहना है कि हेमंत सोरेन की सरकार व्यापार हित, जनहित और राज्य हित में कार्यों को प्रमुखता से गति देगी. खास कर राज्य में भ्रष्टाचारमुक्त शासन एवं भयमुक्त वातावरण हो जिससे प्रदेश का विकास तेजी से हो सके. […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में नई सरकार के आने पर व्यापारियों और उद्यमियों को उम्मीदें जगी है. उनका कहना है कि हेमंत सोरेन की सरकार व्यापार हित, जनहित और राज्य हित में कार्यों को प्रमुखता से गति देगी. खास कर राज्य में भ्रष्टाचारमुक्त शासन एवं भयमुक्त वातावरण हो जिससे प्रदेश का विकास तेजी से हो सके. वहीं, प्रदूषण से अनापत्ति प्रमाण पत्र पाना, निजी जमीनों का निबंधन और उन पर अधिकार प्राप्त करना वर्तमान में कठिन हो चुका है. इसके अलावा निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो सके इसका भी ध्यान रखना होगा.

नई सरकार को जनता व व्यापारियाें की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा. व्यापार एवं उद्योग जगत के सामने चुनौतियां हैं. इन्हें हल करने के लिए पहले दिन से ही प्रयास शुरू करने होंगे. राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त शासन एवं भयमुक्त वातावरण हो.

कुणाल अजमानी, अध्यक्ष, झारखंड चेंबर

उम्मीद है कि आर्थिक विकास में व्यापारी वर्ग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार हरसंभव कार्यों को गति देगी. हाल के दिनों में प्रदेश में घटित अापराधिक घटनाओं से व्यापार जगत में निराशा है. लॉ एंड ऑर्डर को सशक्त करना होगा.

संजय अखौरी, व्यवसायी

निर्बाध विद्युत आपूर्ति एक बड़ी समस्या है. नई सरकार को कारगर पहल करने की आवश्यकता है. राजधानी की यातायात समस्या को दूर करना और पार्किंग की उपलब्धता सुनिश्चित कराने पर सरकार को प्राथमिकता के तौर पर लेना चाहिए.

संतोष कुमार,

व्यवसायी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola