झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम : महाधिवक्ता अजीत कुमार आज दे सकते हैं इस्तीफा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Dec 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : महाधिवक्ता अजीत कुमार 24 दिसंबर यानी मंगलवार को अपने पद से त्याग पत्र दे सकते हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए महाधिवक्ता श्री कुमार ने कहा कि शिष्टाचार व परंपरा के तहत वह अपना त्याग पत्र दे देंगे. चुनाव परिणाम के बाद नयी सरकार में पद पर बने रहने के […]
विज्ञापन
रांची : महाधिवक्ता अजीत कुमार 24 दिसंबर यानी मंगलवार को अपने पद से त्याग पत्र दे सकते हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए महाधिवक्ता श्री कुमार ने कहा कि शिष्टाचार व परंपरा के तहत वह अपना त्याग पत्र दे देंगे. चुनाव परिणाम के बाद नयी सरकार में पद पर बने रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार में काम कर चुके हैं.
अपर महाधिवक्ता पद के दायित्वों का पूरी कर्मठता से निर्वहन किया हूं. यदि नयी सरकार से उन्हें महाधिवक्ता पद पर बने रहने का प्रस्ताव मिलेगा, तो उसे वह सहर्ष स्वीकार करेंगे, क्योंकि मैने सदैव तटस्थ रहने का प्रयास किया है. मैं हमेशा कानून के साथ रहा हूं. मुझे खुशी होगी, जब मेरे कार्य क्षमता के आधार पर कोई भी सरकार मुझे महत्व देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




