रांची : किरायेदार अपहर्ता छात्र के साथ घूम रहा है लाल किला

Updated at : 20 Dec 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : किरायेदार अपहर्ता छात्र के साथ घूम रहा है लाल किला

रांची : विद्यानगर के करम चौक निवासी लाल बाबू साव के बेटे चंदन कुमार का अपहरण करनेवाला आरोपी दंपती विवेक व संगीता लाल किला घूम रहा है उसके मोबाइल के लोकेशन के अाधार पर सुखदेवनगर पुलिस ने यह जानकारी दी है. अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने के लिए सुखदेवनगर पुलिस की टीम दिल्ली गयी है़ रांची […]

विज्ञापन
रांची : विद्यानगर के करम चौक निवासी लाल बाबू साव के बेटे चंदन कुमार का अपहरण करनेवाला आरोपी दंपती विवेक व संगीता लाल किला घूम रहा है
उसके मोबाइल के लोकेशन के अाधार पर सुखदेवनगर पुलिस ने यह जानकारी दी है. अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने के लिए सुखदेवनगर पुलिस की टीम दिल्ली गयी है़ रांची और दिल्ली पुलिस की टेक्निकल सेल दंपती के मोबाइल का लोकेशन लेकर उन्हें गिरफ्तार करने में जुट गयी है़
इधर बच्चे की कुशल क्षेम जानने के लिए ऑटो चालक लालबाबू काम छोड़ कर तीन दिनों से थाना का चक्कर लगा रहे है़ गुरुवार को भी वह सुखदेवनगर थाना पहुंचे और पुलिस से बेटे के बारे में जानकारी लेने के लिए घंटो बैठे रहे़
गौरतलब है कि सात दिसंबर को चंदन कुमार को लाल बालू साव के किरायेदार विवेक व संगीत लेकर चले गये थे़ 17 दिसंबर को लाल बाबू साव ने सुखदेवनगर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी़
गेम खेलने का लालच देकर ले गये होंगे : लाल बाबू साव ने पुलिस को बताया कि विवेक व संगीता दोनों के पास स्मार्टफोन है़ चंदन गेम खेलने के लिए हमेशा उनके घर जाता था़ ऐसे में संभव है कि मोबाइल पर गेम खेलने का लालच देकर चंदन को दोनों साथ ले गये होंगे. उसके बाद फिरौती मांगने लगे. गौरतलब है कि दंपती लाल बाबू साव के घर में एक महीना पहले ही किराये पर रहने के लिए आया था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola