रांची : 106 नंबर रूट वाले 17 एटीएम में गड़बड़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2019 9:42 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : एसबीआइ और यूबीआइ के जिस एटीएम में पैसे डाले जाने थे, उसकी जवाबदेही बैंकों ने निजी एजेंसी एसआइएस कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को दी थी. इस एजेंसी ने अपनी सर्विस के मुताबिक रूट बनाया हुआ है. रूट नंबर 106 की जवाबदेही दो कर्मियों को दी गयी थी. वही कर्मचारी 4.07 करोड़ रुपये […]
विज्ञापन
रांची : एसबीआइ और यूबीआइ के जिस एटीएम में पैसे डाले जाने थे, उसकी जवाबदेही बैंकों ने निजी एजेंसी एसआइएस कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को दी थी. इस एजेंसी ने अपनी सर्विस के मुताबिक रूट बनाया हुआ है. रूट नंबर 106 की जवाबदेही दो कर्मियों को दी गयी थी. वही कर्मचारी 4.07 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गये. घटना के बाद उस रूट की सभी 20 एटीएम की जांच की गयी. इसमें 17 एटीएम में गड़बड़ी मिली.
किस एटीएम में कितने रुपये कम पाये गये : जानकारी के मुताबिक पहले एटीएम में 33,25,000 , दूसरे में 27,49,500, तीसरे में 36, 60,500, चौथे में 19,95, 500, पांचवें में 35,00,000, छठे में 12,53,500, सातवें में 19 लाख, आठवें में 16.50 लाख, नौवें में 19,99,500, दसवें में शून्य, 11वें में 3,39,1000, 12वें में 34,00000, 13वें में 36,20,000, 14वें में 25,00,000, 15वें में 34,09000, 16वें में 11,00,000, 17वें में 9,00,000, 18वें में शून्य, 19वें में शून्य और 20वें एटीएम में 4,00,000 रुपये कम पाये गये. इस तरह कुल 4,07,53,000 रुपये कम मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




