ePaper

छपरा से रांची आ रही बोलेरो की हजारीबाग में ट्रक से टक्कर, तीन लोगों की मौत

Updated at : 18 Dec 2019 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
छपरा से रांची आ रही बोलेरो की हजारीबाग में ट्रक से टक्कर, तीन लोगों की मौत

रांची : बिहार के छपरा से झारखंड की राजधानी रांची स्थित नामकुम आ रही एक बोलेरो कार की हजारीबाग में एक ट्रक से टक्कर हो गयी. इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल हैं. बोलेरो में सवार सभी लोग नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौर के रहने वाले हैं. मृतकों की […]

विज्ञापन

रांची : बिहार के छपरा से झारखंड की राजधानी रांची स्थित नामकुम आ रही एक बोलेरो कार की हजारीबाग में एक ट्रक से टक्कर हो गयी. इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल हैं. बोलेरो में सवार सभी लोग नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौर के रहने वाले हैं. मृतकों की पहचान बेबी देवी, बबली और मनोज सिंह के रूप में हुई है.

दुर्घटना में घायल दीनानाथ सिंह की कमर की हड्डी टूट गयी है. नामकुम के अमेठिया नगर में उनका इलाज चल रहा है. दुर्घटना में दीनानाथ की पत्नी बेबी, बेटी बबली और साला मनोज सिंह की मृत्यु हो गयी. यह दुर्घटना हजारीबाग के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोरंगी के पास अहले सुबह 4 बजे हुई.

बताया जाता है कि बोलोरो ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें बोलोरो में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. बोलोरो में सवार सभी लोग बिहार के छपरा से रांची के नामकुम आ रहे थे. इसी दौरान मोरंगी में हादसा हो गया और तीन लोगों की मृत्यु हो गयी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola